spot_img

New Delhi : एसपी सिंह बघेल को मिली स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: (New Delhi) केन्द्र में राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल को विधि एवं न्याय मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रो. एसपी. सिंह बघेल को विधि एवं न्याय मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Explore our articles