spot_img

Poonch : पुंछ में आतंकी ठिकाने से दस किलो आईईडी व हथियार बरामद

पुंछ: (Poonch) पुंछ जिले के मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त किया। यहां से सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में आईईडी और हथियार बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को समय रहते नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेंढर के लोअर कसबलरी इलाके में एक आतंकी ठिकाने की सूचना पर सेना की 39 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने खोजी कुत्ते के साथ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दस किलो विस्फोटक आईईडी, एक चीनी पिस्तौल, ग्रेनेड, दो डेटोनेटर बरामद किए गए। विस्फोटक को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।
मेंढर के थाना प्रभारी सज्जाद अहमद ने बताया कि दस किलो विस्फोटक आईईडी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच और क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में इसे नष्ट कर दिया गया।

New Delhi : सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है।...

Explore our articles