spot_img

New Delhi: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुईं राबड़ी देवी

नई दिल्ली:(New Delhi) बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Bihar Chief Minister Rabri Devi) राजधानी स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में पेश हुईं। ईडी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नौकरी के बदले जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आगे की पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंची हैं। उनसे इस मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पूछताछ किए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को ही पति और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ दिल्ली पहुंची थीं।

Explore our articles