नैनीताल:(Nainital) राज्यपाल (Governor) ने गुरुवार को नैनीताल स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की खुशहाली के लिए कामना की।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि राज्यपाल बुधवार से ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे हैं।


