नई दिल्ली :(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री रतनलाल कटारिया के निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कटारिया के निधन पर शोक व्यक्ति किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा कि सांसद एवं पूर्व मंत्री रतनलाल कटारिया के निधन से बहुत दुख हूं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में समृद्ध योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। शांति। प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के साथ एक फोटो साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री के अलावा कटारिया हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी रतनलाल कटारिया के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीयमंत्री एवं सांसद रतनलाल कटारिया के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने जनता की एक समर्पित कार्यकर्ता के भाव से सेवा की। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी सराहनीय भूमिका रही है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति!
उल्लेखनीय है कि रतनलाल कटारिया की गिनती भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में थी। उनका एक लंबा राजनीतिक-सामाजिक जीवन रहा है। वे वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। वो मूल रूप से हरियाणा के थे। हरियाणा में भाजपा को मजबूत आधार प्रदान करने में उनकी अहम भूमिका रही है।हिन्दुस्थान समाचार/ ब्रजेश/मुकुंद


