spot_img

Jalore: कुल्हाड़ी से युवक का सिर काट कर सौ मीटर दूर फेंका, तनाव की आशंका से आधे जालोर में इंटरनेट बंद

जालोर:(Jalore) जिले के आहोर स्थित पादरली गांव में बुधवार रात एक युवक ने किशोर सिंह राजपूत नामक व्यक्ति की बर्बरतापूर्वक कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। आरोपित युवक शव को सौ मीटर दूर फेंक कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और मृतक का शव उठाने से इनकार करते हुए आरोपित के पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

काफी समझाइश के बाद शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे और गला काटने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आधे जिले में नेटबंदी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात किशोर सिंह पुत्र मोहब्बत सिंह पैदल गांव में घूम रहा था। इसी दौरान एक युवक सांकलाराम भील अपने घर के आगे बैठा था। किशोर को देख कर आरोपित बाइक लेकर रवाना हुआ और किशोर सिंह के पास जाकर बाइक रोक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किशोरसिंह का गला काट दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जालोर एसपी किरण कंग सिद्धू, डीवाईएसपी रतन देवासी, आहोर थाना प्रभारी गिरधर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने आरोपित सहित पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की मांग के साथ शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में समझाइश कर शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

। कानून व्यवस्था को देखते हुए सांचौर-चितलवाना को छोड़ कर पूरे जिले में नेट बंद कर दिया गया। कुल्हाड़ी से गला काट हत्या करने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मृतक भी अकेला रहता था। मृतक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसका एक भाई दूसरे शहर में काम करता है।

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief...

Explore our articles