spot_img

New Delhi: कांग्रेस नेतृत्व के फार्मूले पर सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार सहमत

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस नेतृत्व के फार्मूले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सहमत हो गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस सूत्रों ने दी।

सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को कुछ बड़े मंत्रालयों के साथ उप मुख्यमंत्री पद दिया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा आज शाम बेंगलुरु में हो सकती है। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस बीच सूचना है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि कर्नाटक पर मंथन जारी है। जब भी पार्टी कोई फैसला लेगी मीडिया को आधिकारिक रूप से बताया जाएगा।

Explore our articles