spot_img

Bogota: कोलंबिया में विमान क्रैश होने के दो सप्ताह बाद चार बच्चे मिले जीवित

एक बच्चा 11 महीने का, अन्य चार, नौ और तेरह साल के

बोगोटा: (Bogota) दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया (South American country Colombia) में विमान क्रैश होने के दो सप्ताह बाद चार बच्चे जीवित मिले हैं। ये बच्चे जंगल में भटक रहे थे।

कोलंबिया के अमेजन में इसी माह एक मई को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। विमान में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने स्वयं यह जानकारी दी कि दुर्घटना के दो सप्ताह बाद चार बच्चे जीवित पाए गए हैं। सेना ने कठिन खोज अभियान चलाया और अंतत: वह सफल हुई। घने कोलंबियाई जंगल में चार बच्चे जीवित मिले हैं, इनमें एक 11 महीने का ब है।

इस अभियान में सौ से अधिक सैनिकों को स्निफर डॉग के साथ लगाया गया। इस अभियान के दौरान एक बच्चे की पानी की बोतल और आधा खाया हुआ फल मिलने पर खोजी दल की उम्मीद बढ़ गई। इसके बाद अभियान तेज किया गया। यह बच्चे दक्षिणी कैक्वेटा के जंगल में भटक रहे थे। इन बच्चों में बाकी तीन बच्चे चार, नौ और तेरह साल के हैं। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को सैनिकों को पायलट और दो वयस्कों के शव मिले थे। मृत यात्रियों में से एक मुकुतुय चार बच्चों की मां थी।

Explore our articles