spot_img

New Delhi: महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पूर्व छात्र मिलन समारोह ‘रेमिनिस 2.0- 2023’ आयोजित

नई दिल्ली: (New Delhi) जिन्हें पौधे की तरह सींचा, वे आज छांव देने लगे। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का परिसर आज अपने उन पुराने छात्रों के पदचापों की आहट महसूस कर रहा था, जिन्हें कभी यहां पौधे के रूप में सींचा गया था और आज वे एक पेड़ के रूप में फल और छांव देने लगे हैं। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (मैम्स) के पुराने छात्र आज ‘एल्युमनी मीट ‘रेमिनिस 2.0 में शामिल हुए। इसी अवसर पर फाइनल ईयर के छात्रों को विदाई भी दी गयी।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्रों को संबोधित करते हुए मेट्स के उपाध्याक्ष जगदीश मित्तल ने छात्रों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। संयुक्त महासचिव मोहन गर्ग ने सबको अपनी जड़ों से जुड़े रह कर शिखर छूने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मेट्स के सचिव रजनीश गुप्ता और अतुल सिंघल भी उपास्थित थे। संस्थान की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) रजनी मल्होत्रा ढींगरा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगियों की व्यक्तिगत प्रस्तुति और प्रतिभा के आधार पर विजेता चुने गये। हिमान्शु चौधरी को मिस्टर फेयरवेल और दीपाली चानना को मिस फेयरवेल 2023 का ताज़ पहनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। सभी छात्र शिक्षक और सहपाठियों से मिलन के यादगार पल अपनी झोली में समेट कर गये।

Explore our articles