spot_img

Raipur : ‘वंदे मातरम’ को मिला नया सम्मान: विष्णुदेव साय

Raipur: ‘Vande Mataram’ Accorded New Honor: Vishnudeo Sai

रायपुर : (Raipur) छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnudeo Sai) ने ‘वंदे मातरम’ (‘Vande Mataram’) को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण देने संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। साय ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह (PM Narendra Modi and Amit Shah) का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री (Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (National Honour Act, 1971) में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दिया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय अस्मिता, सांस्कृतिक चेतना और देशभक्ति के मूल भाव को और अधिक मजबूत करेगा।

‘वंदे मातरम’ भारत की आत्मा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणास्रोत ध्वनि रहा है। आजादी की लड़ाई के दौरान इस गीत ने करोड़ों भारतीयों में नई ऊर्जा, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति का संचार किया था। उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी मातृभूमि के प्रति समर्पण, सेवा और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करता है।

राष्ट्रीय प्रतीकों का बढ़ रहा मान
साय ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और संवैधानिक मर्यादा को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत और जनभावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

Explore our articles