नई दिल्ली: (New Delhi) कोयला मंत्रालय सोमवार को मुंबई में भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सहयोग से जस्ट ट्रांजिशन रोडमैप पर एक संगोष्ठी आयोजित करेगा।यह संगोष्ठी जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत तीसरी ईटीडब्ल्यूजी बैठक के साइड इवेंट के रूप में आयोजित की जाएगी। कोयला मंत्रालय जी-20 के ईटीडब्लयूजी विचार-विमर्श में भाग लेने वाले मंत्रालयों में से एक है। ईटीडब्ल्यूजी की पहली बैठक फरवरी में बेंगलुरु और गांधीनगर, गुजरात में अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी।
मुंबई में तीसरी ईटीडब्ल्यूजी की 15 से 17 मई 2023 तक होने वाली बैठक में ऊर्जा ट्रांजिशन संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श जारी रहेगा। जस्ट ट्रांजिशन रोडमैप पर संगोष्ठी में दो सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र के बाद पैनल चर्चा सत्र होगी। कोयला सचिव अमृत लाल मीणा पैनल चर्चा और उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता और संचालन करेंगे।संगोष्ठी के दौरान विश्व बैंक और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई) भी जस्ट ट्रांजिशन पहलुओं पर प्रस्तुतियां देंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य प्रमुख हित धारकों के बीच एक समावेशी संवाद की सुविधा प्रदान करना है।


