spot_img

New Tehri: लोक अदालत में 335 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर किया निस्तारण

करोड़ रुपये वसूल किए गए

नई टिहरी:(New Tehri) जनपद के जिला न्यायालय, वाह्य न्यायालयों और राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के अधार पर कुल 335 वादों का निस्तारण कर 2.21 करोड़ की धनराशि वसूल की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सीनियर जज आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि जिला जज योगेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद की सभी अदालतों में लोक अदालतें लगीई गईं।

इनमें सुलह-समझौतों के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के शमनीय मामले, राजस्व सम्बन्धित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट सम्बन्धित मामले, विद्युत एवं जलकर मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित मामले, वेतन भत्तों एवं सेवानिवृत्त से संबंधित मामले, श्रम सम्बन्धित मामले, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, घरेलू हिंसा वाद व बैंक और ऋण वसूली से सम्बन्धित मामले और अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के लिए गठित कुल 7 बेंचों में से जिला न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता की बेंच ने कुल 5 वादों का निस्तारण 32.87 लाख रूपये के मामलों के सुलह-समझौते करवाये। कुटुम्ब न्यायालय के प्रदीप कुमार मणि की बेंच ने कुल 8 वादों का निस्तारण 8.77 लाख रुपये के वादों का निस्तारण करवाया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार बर्मन की बैंच ने कुल 65 वादों का निस्तारण 48.56 लाख रुपये के सुलह समझौते करवाये। सीनियर सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव की बैंच ने कुल 12 वादों का निस्तारण 45.91 लाख रुपये के सुलह-समझौते करवाए। अपर सीनियर सिविल जज आफिया मतिन की बेंच ने कुल 27 वादों का निस्तारण 32.74 लाख रुपये के सुलह-समझौते करवाये। इस तरह से कुल 2.21 करोड़ के सुलह-समझौते जिले की सभी अदालतों में करवाए गए।

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हम दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार : सलीमा टेटे

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete, captain of the Indian women's hockey team) ने कहा...

Explore our articles