spot_img

Mumbai: अकोला में हिंसा, एक की मौत, धारा 144 लागू

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र में अकोला के पुराने शहर क्षेत्र में शनिवार देररात विवादित पोस्ट को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद आगजनी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। रामदास पेठ पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को हिरासत में लिया है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Home Minister Devendra Fadnavis) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अकोला के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है। एहतियातन स्टेट रिजर्व फोर्स की दो यूनिट को तैनात किया गया है। बताया गया है कि रात करीब साढ़े 11 बजे हरिहरपेठ क्षेत्र के राजराजेश्वर सेतु इलाके में विवादास्पद पोस्ट के कारण दो समूहों के बीच बहस शुरू हुई। पुलिस विवादित पोस्ट के मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रही थी, तभी सड़कों पर पथराव शुरू हो गया। कारों में आग लगा दी गई।

इसके बाद दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान भीड़ ने घर में आग लगाने का भी प्रयास किया।पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने लोगों से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है।

New Delhi : सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी याचिका पर सुनवाई 4 जुलाई को

नई दिल्ली : (New Delhi) राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट (Rouse Avenue Sessions Court) में आज 1980 में वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का कथित...

Explore our articles