spot_img

Shimla: शिमला में जेसीबी गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

शिमला:(Shimla) शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्र झाकड़ी में जेसीबी मशीन गहरी खाई (jcb machine deep ditch) में लुढ़क गई। सोमवार देर रात हुए इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। मृतकों में एक नाबालिग है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी में आठ लोग सवार थे, जो चुआबाग नामक स्थान से डुबलू की तरफ जा रहे थे। कराई गांव के पास चालक ने जेसीबी से नियंत्रण खोया और यह गहरी खाई में गिर गई। रात्रि करीब एक बजे झाकड़ी पुलिस स्टेशन में हादसे की सूचना दी गई।

झाकड़ी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी के चालक समेत दो लोग घटनास्थल पर मृत मिले। छह लोगों को घायल अवस्था में खाई से निकाला गया। मृतकों की शिनाख्त मनोज (19) और सुमित थापा (15) के तौर पर हुई है। जेसीबी का चालक मनोज पठानकोट का रहने वाला था। जबकि सुमित थापा नेपाली मूल का है। घायलों में चेत्तर शर्मा, हरदेव, लाल बहादुर, गोपी, शुभम और हेमंत शामिल हैं। ये नेपाल और बिहार के मूल निवासी हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Explore our articles