spot_img

Varanasi: मार्कंडेय महादेव घाट पर गंगा में डुबकी लगा रहा युवक गहरे पानी में समाया, मौत

वाराणसी:(Varanasi) मार्कंडेय महादेव धाम (Markandeya Mahadev Dham) में दर्शन पूजन के लिए आया युवक सोमवार को गंगा में नहाते समय गहरे पानी में समा गया। जब तक लोग बचा पाते उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस घाट पर पहुंच गई।

सारनाथ क्षेत्र के सरिया परशुराम निवासी सूरज पटेल (25) अपने दोस्तों के साथ मार्कंडेय महादेव आया था। दर्शन पूजन के पूर्व वह घाट पर गंगा स्नान के लिए चला गया। नहाते समय उसने जैसे ही गंगा में डुबकी लगाई फिसल कर गहरे पानी में चला गया। यह देख साथ आए दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग भी जुट गए। सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी और कैथी चौकी इंचार्ज गोताखोरों को लेकर घाट पर पहुंचे। गोताखोरों ने लगभग चार—पॉच घंट के परिश्रम के बाद गंगा से शव को बाहर निकाल लिया। साथ आए दोस्त लकी, सोनू यादव ,प्रमोद राजभर ,मंगल राजभर, रोहित कनौजिया सूरज का शव देख बिलख पड़े। सूचना पर परिजन भी घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mumbai : अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल के अंदाज़ ने जीता दिल

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक अनुराग कश्यप (director Anurag Kashyap) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।...

Explore our articles