spot_img

Sirohi: ट्रेलर की टक्कर से पिकअप में सवार दो लोगों की मौत, 10 घायल

सिरोही:(Sirohi) आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती में सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीको थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अविलंब घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती कट के पास हुआ। यहां एक ट्रेलर ने सवारियों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में जख्मी दस लोगों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप पाली से गुजरात की ओर जा रही थी।

तभी चंद्रावती कट के पास ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद काफी देर तक घायल पिकअप में फंसे रहे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना गया। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।

रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हादसे में तलसाराम (60) पुत्र बालु निवासी मानपुरा भाकरी और शनु (35) पत्नी कालु निवासी मानपुरा भाकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चम्बा बैन (40) पत्नी भूराराम, कल्या (35) पत्नी लक्ष्मण, पिक्की (40) पत्नी सुरेश, कमला (40) पत्नी मांगीलाल, बुदाराम (55) पुत्र पुनाराम, इंद्रा (30) पत्नी बगदाराम, प्यारी देवी (50) पत्नी कुनाराम, सुकी बाई (60) पत्नी शिवजी, बाबुराम (48) पुत्र सवाराम (ड्राइवर), लक्ष्मण (50) पुत्र बुदाराम ड्राइवर समेत घायल 10 लोगों आबूरोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतक में फूफा -भतीजी का रिश्ता बताया जा रहा है। गाड़ी में दोनों परिवार के ही लोग थे। सभी लोग पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में मानपुरा भाकरी के रहने वाले है।

सूचना के बाद रीको थाना अधिकारी सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की पूरी छत उतरकर सिमट गई। काफी समय तक घायल गाड़ी में फंसे रहे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और आबू रोड के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शनु के भाई की 5 मई को मौत हो गई थी। मौत के चार दिन बाद बैठक में जा रहे थे। गाड़ी में शनु और तलसाराम के परिवारों के लोग थे। जो आबूरोड के मावल आ रहे थे। इसी दौरान आबू रोड रीको थाना क्षेत्र चंद्रावती कट के पास हो हो गया। क्रूजर गाड़ी खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में गाड़ी की पूरी छत उतर गई। हादसे के बाद काफी देर लोग गाड़ी में फंसे रहे और चीख पुकार मच गई।

Tehran/Washington : ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा।...

Explore our articles