spot_img

Khandwa: मप्र के खंडवा में मधुमक्खियों से डर से जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत

खंडवा:(Khandwa) मध्य प्रदेश के खंडवा में आज (सोमवार) सुबह मधुमक्खियों के डर से एक युवक जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक रामपुरा गांव का सचिन अपनी पत्नी को प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल लाया था। अस्पताल की तीसरी मंजिल में प्रसूति वार्ड है। रविवार रातभर मधुमक्खियों का झुंड मंडराता रहा। सोमवार सुबह करीब चार बजे मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे अस्पताल में भगदड़ मच गई। इसी दौरान सचिन मधुमक्खियों से बचने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया था। उसकी पत्नी ने रात को ही बेटे को जन्म दिया है।

New Delhi : दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को लेकर जारी चिंताओं के बीच दो दिनों की गिरावट के...

Explore our articles