spot_img

Kathmandu : फर्जी दस्तावेजों के जरिए नेपाल की नागरिकता लेने के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू: (Kathmandu) फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाल की नागरिकता लेने के आरोप में 10 भारतीय व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। इसका खुलासा नेपाल पुलिस ने रविवार को किया। गिरफ्तार लोग उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं।नेपाल के अपराध जांच कार्यालय के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने फर्जी दस्तावेज जमा करके विभिन्न जिलों में नेपाली नागरिकता प्राप्त की। पुलिस की आपराधिक जांच इकाई के सूचना अधिकारी रवींद्र रेग्मी ने बताया कि आरोपितों ने नेपाली नागरिकता ले ली है और कुछ भूमि भी खरीदी है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में भरत प्रसाद गुप्ता, राहुल गुप्ता, ज्ञानमती देवी गुप्ता, गोपाल गुप्ता, राम सुंदर गुप्ता, राम प्रवेश गुप्ता, भरत गुप्ता, स्नेहलता गुप्ता, मनदेवी गुप्ता और राजेश कुमार गुप्ता हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने राघव चड्ढा के व्यक्तित्व अधिकार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में गए राज्यसभा सांसद राघव...

Explore our articles