spot_img

Dehradun : कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

देहरादून: (Dehradun) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों फसल नुकसान के लिए मुआवजा के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराने की मांग की।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन और संगठन मथुरादत्त जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

माहरा ने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से फल, सब्जी और गेहूं की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। एक ओर जहां भारी बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से मैदानी जनपदों में गेहूं, लीची और आम की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं वहीं पर्वतीय क्षेत्र में आडू, खुबानी, सेब के बागान तबाह हो चुके हैं। फसलों की बरबादी के चलते किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बैंकों के कर्ज से दबे किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र के फल, सब्जी उत्पादक किसानों को दैवीय आपदा के कारण हुए नुकसान का समय पर उचित मुआवजा नहीं मिल पाया तो मौसम की यह मार उनको आर्थिक और मानसिक रूप से कमजोर कर देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने यह भी कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में अदरक और हल्दी की बुआई का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन किसानों को अदरक और हल्दी का सब्सिडी वाला बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रदेशभर के किसानों को बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से हुई हानि का आकलन कराकर राहत राशि उपलब्ध कराया जाये।

New Delhi : देश में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस हमलावर, रमेश बोले- आर्थिक नीतियों में बड़े बदलाव की जरूरत

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट के चलते देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों और महंगाई में आई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस...

Explore our articles