spot_img

Ballia: पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के सहयोगी रहे केशव सिंह का निधन

जनता इन्टर कॉलेज नवानगर के संस्थापक प्रबंधक थे केशव प्रसाद सिंह
बलिया: (Ballia)
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के सहयोगी रहे जनता इन्टर कॉलेज नवानगर के संस्थापक प्रबंधक केशव प्रसाद सिंह का निधन रविवार सुबह उनके पैतृक गांव सिकन्दरपुर इलाके के हड़सर में 96 वर्ष की आयु में हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

केशव सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के घनिष्ठ मित्रों में से एक थे। उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी अंत्येष्टि हल्दीरामपुर घाट पर हुई। जहां अंतिम विदाई देने हजारों लोग जुटे थे। उनके तीन पुत्रों विनोद प्रकाश सिंह, मोहन सिंह व आनंद मोहन सिंह में से ज्येष्ठ पुत्र विनोद प्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दिया।उनके निधन पर राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, एलएलसी चेत नारायण सिंह, एलएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सपा प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, जगत नारायण मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही क्षेत्र व गांव के लोगों के साथ जनता इण्टर कॉलेज परिवार ने भी शोक-संवेदना प्रकट किया।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने राघव चड्ढा के व्यक्तित्व अधिकार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में गए राज्यसभा सांसद राघव...

Explore our articles