spot_img

Kaithal : ऑस्ट्रेलिया गया चचेरा भाई बनकर की धोखाधड़ी, 19 लाख रुपए ठगे

खाते में 7 लॉख रुपए डालने की फर्जी रसीद भेजकर फंसाया

कैथल : ऑस्ट्रेलिया गया हुआ चचेरा भाई बनकर फोन किया और धोखाधड़ी से खाते में 19 लाख रुपए डलवा लिए। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया से रुपए भेजने की फर्जी रसीद भेज कर ठग ने विश्वास जमाने का प्रयास भी किया। बुधवार को साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैथल साइबर थाना में दी गई शिकायत में मटौर गांव निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वह खेती खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके ताऊ का लड़का कुरुक्षेत्र के बाखली निवासी जरनैल सिंह 15 साल से आस्ट्रेलिया में रहता है। 23 मार्च को उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल कर अज्ञात ने जरनैल बन कहा कि वह उसके खाते में 7 लाख 95 हजार रुपए भेज रहा है। वह खाता नंबर उसे व्हाट्सएप कर दे। उसने खाता नंबर व्हाट्सएप कर दिया। इसके बाद उसने सात लाख रुपए जमा करने की एक फर्जी रसीद उसे व्हाट्सएप कर दी। उस पर मनी ट्रांसफर की मोहर लगी थी। उसने कहा कि यह रुपए आपके खाते में 24 घंटे में आ जाएंगे। बाद में 2 लाख 80 हजार रुपए खाते में यूपीआई से भेज दिए। फिर उसके मोबाइल पर कॉल आई और कहा कि वह दिल्ली से एजेंट बोल रहा है। उसकी जरनैल सिंह से बात हो गई है। वह उसके खाते में साढ़े 4 लाख रुपए डाल दे।

बलबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने आरटीजीएस करवा कर रुपए भेज दिए। एजेंट का फोन आया खाते में अभी तक रुपए नहीं आये। फिर फोन आया और बोला एक प्रॉब्लम हो गई है। उसके एजेंट ने दो लड़कों को ऑस्ट्रेलिया भेजना है। वह दिल्ली एयरपोर्ट खड़े हैं। उनकी तत्काल टिकट करवानी है। 5 लाख 70 हजार भेज दो। यह रुपए उसने भेज दिए। 24 मार्च को व्हाट्सएप पर फोन आया। बोला 29 लाख 55 रुपए आस्ट्रेलिया से आए हैं। यह रुपए एक्टीवेशन पर डाले हैं। आ जाएंगे, लेकिन रुपए नहीं आए। उसने कहा कि पार्टी में झगड़ा हो गया। फिर से 4 लाख रुपए डाल दिए। उसमें जरनैल के पिता से बात की तो उनका कहना था कि जरनैल ने रुपए नहीं मंगवाए। आपके साथ किसी ने धोखाधड़ी की है। इस प्रकार उसके साथ 19 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। साइबर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

New Delhi : महंगाई कम करने के बजाय जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार (Central Government)...

Explore our articles