spot_img

Sirsa : सावधानी ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है: एएसपी उदय सिंह

सिरसा : पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के निर्देश पर जिला पुलिस के अधिकारियों तथा सभी थाना प्रभारियों द्वारा बुधवार को विभिन्न स्थानों पर सेमिनार तथा गोष्ठियों का आयोजन किया गया। राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

राहगीरी कार्यक्रम के दौरान जिला की एएसपी दीप्ति गर्ग ने बरनाला रोड स्थित न्यू सतलुज पब्लिक स्कूल में स्कूली विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को साइबर क्राइम के बारे में जागरुक करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में साइबर क्राइम बड़ी तेजी से फैल रहा है,इसलिए हमें सावधान व सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा की सावधानी व सतर्कता ही हमें साइबर क्राइम से बचा सकती है, इसलिए हमें अपने मोबाइल फोन,व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम,फेस बुकट्विटर आदि सोशल साइट पर आए किसी भी प्रकार के संदिग्ध लिंक को क्लिक नकरें,और न ही अपनी बैंक संबंधित डिटेल किसी अज्ञात व्यक्ति को साझा करें क्योंकि ऐसा करने से आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजू सिंह ने स्कूली छात्र छात्राओं से कहा कि अपने फोन पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक या मोबाइल नंबरों पर कॉल करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा है कि साइबर ठगों द्वारा आमजन को घर बैठे हजारों व लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर बैंक स्बधित जानकारी हासिल कर ठगी का शिकार कर सकते हैं। साइबर पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी तथा उसकी टीम ने कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से आव्हान किया कि आपके या आपके आसपास किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुंरत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आज के कार्यक्रम के दौरान जहां स्कूली बच्चों तथा आमजन को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया वही यातायात नियमों के बारे में भी स्कूली बच्चों तथा आमजन को जागरूक किया गया।

New Delhi : महंगाई कम करने के बजाय जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार (Central Government)...

Explore our articles