spot_img

Mumbai : ट्रक से टकराई बस 25 लोग जख्मी

मुंबई: (Mumbai) पालघर जिले में एक ट्रक से बस के टकरा जाने के कारण 25 लोग घायल हो गये। दुर्घटना ट्रक चालक के अचानक ब्रेक मार देने की वजह से हुआ है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार को कुडुस के पास उस वक्त हुई जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस 65 यात्रियों को लेकर पालघर से वाडा इलाके की ओर जा रही थी। ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसकी वजह से ट्रक के पीछे आ रही बस उससे टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में बस चालक और परिचालक समेत 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के एक सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 47 वर्षीय एक महिला को इलाज के लिए वाडा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और घटना की जांच की जा रही है।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles