spot_img

Kathmandu : नेपाल में पूर्व उप प्रधानमंत्री रायमाझी और बेटे की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी

काठमांडू:(Kathmandu) नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी और उनके बेटे संदीप रायमाझी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को वारंट जारी किया गया है। उन पर फर्जी भूटानी शरणार्थियों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप है।

नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि सांसद रायमाझी और उनके बेटे संदीप रायमाझी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। रायमाझी केपी ओली नेतृत्व के सीपीएन (यूएमएल) के सचिव के अलावा सांसद भी हैं।इसी मामले में उपराष्ट्रपति कार्यालय के सचिव टेकनारायण पांडेय को आज ही गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मंगलवार को नेपाल के चर्चित सुरक्षा विशेषज्ञ इंद्रजीत राय को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व उप प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला के निजी सचिव रहे केशव दुलाल को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।नेपाल में फर्जी शरणार्थियों के मामले में पूर्व उप प्रधान मंत्री, मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों को जांच के दायरे में लाया गया है।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles