नई दिल्ली: (New Delhi) शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से गोवा में प्रांरभ होगी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर विदेश मंत्रियों की इस बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को गोवा पहुंचे।
भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का वर्तमान अध्यक्ष है। एससीओ की स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई में हुई थी। एससीओ में इस समय आठ सदस्य देश- भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं।चीन के विदेश मंत्री किन गैंग, रूस के सर्गेई लावरोव और पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो-जरदारी बैठक में अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर इस दौरान चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं।बैठक से एक दिन पहले विदेश मंत्री तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडल कल यहां पहुचेंगे।


