मुंबई:बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। यही नहीं सल्लू मियां अपनी इस मूवी का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। इसी बीच सलमान का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है, जहां उन्होंने इंडिया के अंदर होने अपनी समस्या की बात कही है। एक्टर ने ये बात एक नेशनल चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कही। जहां हर कोई सलमान के इस बयान पर अपनी राय दे रहा है वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इसमें कूद पड़ी हैं। उनसे सलमान की ये चिंता देखी नहीं जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सलमान को डरने की जरूरत नहीं है। कंगना की मानें तो इंडिया अब सुरक्षित हाथो में है।
हरिद्वार की यात्रा के दौरान कंगना ने सलमान की बात पर रिएक्शन देते हुए कहा “हम एक्टर हैं। सलमान खान को केंद्र सरकार ने सुरक्षा दी है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा मिल रही है, इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। मुझे भी धमकी मिली थी, जिसके बाद सरकार से सुरक्षा मिली थी, आज देश सुरक्षित हाथों में है। इसलिए हमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।”
बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने इंडिया टीवी के शो “आप की अदालत” में एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली हुई धमकियों के बारे में भी बातचीत की। एक्टर ने कहा, “मैं अब हर जगह फुल सिक्योरिटी के साथ जा रहा हूं। यूएई में था तो किसी भी चीज की जरूरत थी। वहां पर पूरी तरह से सेफ था। पर भारत के अंदर थोड़ा-सा प्रॉब्लम है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि भगवान है। ऐसा नहीं है कि मैं पब्लिकली घूमने लगूंगा। अब मेरे आसपास इतने सारे शेरा हैं। मेरे साथ इन दिनों इतनी सारी बंदूकें चल रही हैं कि मैं डर गया हूं।”
वहीं बात करें सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में सलमान के अपोजिट रोमांस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं पूजा हेगड़े। इसके अलावा इस फिल्म में साउथ फिल्म के सुपरस्टार वेंकटेश बालकृष्ण गुंडामनेनी, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, भूमिका चावला भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म को ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिय गया।


