spot_img

Panna : अपहरण कर 28 लाख का हीरा लूटकांड में यूपी के चार बदमाश पकड़े, मामला दर्ज

पन्ना : वैसे तो जिले में हीरे का अवैध कारोबार चरम पर है । खुलेआम 90 प्रतिशत हीरा ब्लैक मार्केट में बिकता है पन्ना में मुंबई, सूरत, इंदौर आदि महानगरों के हीरा व्यापारी पन्ना एवं आसपास के आलीशान होटलों में ठहरे रहते हैं और ब्लैक में लेकर चले जाते हैं। एक ऐसा ही मामला गत दिनों प्रकाश में आया था जिसमें पहले हीरा व्यापारी को हीरा लेकर खरीदने के लिए बुलाया गया बाद में उसका अपहरण कर हीरा छीनकर अपराधी फरार हो गये थे जिन्हें पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार छतरपुर बायपास में गत दिनों बृजपुर के हीरा कारोबारी व उसके साथी के अपहरण, मारपीट व 28 लाख के हीरों की लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर चार आरोपितों को पकड़कर पन्ना लाई है। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। वारदात में प्रयुक्त कार, लूटे गए मोबाइल, पर्स व अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं सरगना अभी भी फरार है।

दरअसल, 23 अप्रेल रविवार शाम को छतरपुर बायपास से बाइक सवार बृजपुर निवासी हीरा कारोबारी रीतेश जैन व उसके साथी लकी शर्मा को जीप सवार बदमाश उठा ले गए थे। उन्होंने मारपीट कर मोबाइल व पर्स आदि तो छीने ही थे। कारोबारी रीतेश जैन से 28 लाख के हीरे भी छीन लिए थे। यह जानकारी रीतेश ने ही दूसरे दिन मीडिया को जारी बयान में दी थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, डकैती का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। हीरा करोबारी रीतेश को बांदा ले कर गई थी। उसकी पहचान पर ही वहां से चार आरोपित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, आरोपित दो वाहनों से आए थे। इनमें एक वाहन बरामद कर लिया गया है। रीतेश व उसके साथी लकी शर्मा का मोबाइल, पर्स व अन्य दस्तावेज भी मिल गए हैं। वारदात में जिन 28 लाख के हीरों की डकैती हुई है, वह अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं।

पन्ना की उथली खदानों से निकला 80 से 90 फीसदी हीरा ब्लैक में बिक जाता है। यह बात विभाग के अधिकारी भी कई बार कबूल चुके हैं। हालांकि, इस कुच्रक्र को तोड़ने कभी गंभीर प्रयास नहीं किए जाते। इससे हीरे के काले कारोबार को लेकर बड़े पैमाने पर अपराध भी घटित हो रहे हैं। हीर कारोबारी के वीडियो में स्वीकारोक्ति के बाद हीरे की स्मग्लिंग की फिर से पुष्टि हुई है। अवैध कारोबार से जुड़े इस करोड़ों के काले कारोबार में कई सफेदपोस लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इसी कारण से लेकर मामले को लेकर काफी चर्चा है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles