spot_img

Dehradun : जुआ खेलने की लत ने बनाया प्रबंधक से ठग, जेल गए

देहरादून : ऑनलाइन जुआ खेलने की लत ने निशांत सडाना को बैंक के सहायक प्रबंधक से ठग बना दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि यूनियन बैंक शाखा प्रबन्धक नगर निगम देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा बनाम निशांत सडाना पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार सडाना निवासी पशुपति हाईट्स थाना नेहरू कालोनी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके अनुसार निशांत सडाना वर्ष 2015 से 2021 तक इसी शाखा में सहायक प्रबन्धक के पद तैनात था। इस दौरान उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक में एक महिला खाता धारक के 40 लाख रुपये के फिक्स डिपाजिट को धोखाधड़ी कर अपनी पत्नी और अन्य खातों में ट्रांसफर करते हुए उक्त धनराशि का गबन किया गया।

मुकदमें की जांच के दौरान निशांत सडाना के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर उप निरीक्षक नवीन जुराल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा निशांत सडाना को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में सहायक प्रबन्धक (निलम्बित) हल्द्वानी में तैनात है। उसने बताया गया कि उसे आनलाइन कैसिनों तीन पत्ती खेल की लत लगने के कारण उसके द्वारा स्वयं और परिवार के पास जो भी नकद धनराशि थी, उसे उक्त खेल में उडा दिया। इसके पश्चात स्वयं के पास पैसा न रहने पर उसने अपने बैंक की एक महिला खाताधारक के खाते से फिक्स डिपाजिट किये गये 40 लाख रुपये धोखे से अपनी पत्नी ओर अपनी अन्य पहचान वालों के खातों में ट्रांसफर कर उक्त धनराशि को भी ऑनलाइन कैसीनों तीन पत्ती गेम में लगाकर उड़ा दिये। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles