राजगढ़ : करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम धतुरिया में रहने वाली 27 वर्षीय विवाहिता ने सनखेड़ी गांव के युवक पर हाइवे स्थित होटल पर बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को फरियादिया की रिपोर्ट पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
थानाप्रभारी अजय यादव के अनुसार ग्राम धतुरिया निवासी 27 वर्षीय महिला ने बताया कि एक माह पूर्व सनखेड़ी गांव के राहुल शर्मा ने मोबाइल के माध्यम से मामा के गांव सनखेड़ी जाने का बहाना लेकर बुलाया,जो उसे हाइवे स्थित श्रीराम होटल पर ले गया, जहां उसने कमरे में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 342, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।


