spot_img

New Delhi : एक माह में दो गैंगस्टर की जेल में हत्या, सुरक्षा को लेकर खड़े हुए प्रश्न

नई दिल्ली: (New Delhi) एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली तिहाड़ जेल में एक माह के भीतर दो गैंगस्टरों की हत्या का मामला सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े होने लगे हैं। दरअसल जेल नंबर 8 के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद सुनील मान उर्फ टिल्लू के ऊपर गोगी गैंग के लोगों ने लोहे के ग्रिल से हमला कर हत्या कर दी।

इससे पहले पिछले महीने तिहाड़ के जेल नंबर 3 में बंद गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जबकि इस हमले में 3 कैदी घायल हुए थे। इतना ही नहीं इससे पहले कई मामलों में अपराधी अंकित गुर्जर की भी हत्या कर दी गई थी। हालांकि जेल प्रशासन समय-समय पर सुरक्षा बलों के साथ अभियान चलाकर तिहाड़ के अलग-अलग जेलों में बंद कैदियों से मोबाइल, धारदार हथियार और ड्रग्स भी बरामद करता रहा है। बावजूद इन चीजों का मिलना जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles