spot_img

Kathmandu : नेपाल ने यूएई को हराकर एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल ने एसीसी प्रीमियर कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया। आज मंगलवार को नेपाल ने यूएई के खिलाफ जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया है। खिताब जीतकर नेपाल एशिया कप क्रिकेट खेल सकेगा।यूएई ने कल यानी सोमवार को नेपाल को 118 रन का टारगेट दिया था। बारिश के कारण खेल रोके जाने के बाद आज फिर से खेल शुरू किया गया। जवाब में नेपाल ने 30.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल किया।नेपाल के लिए गुलशन झा ने अर्धशतक लगाया। हालांकि शुरुआत में नेपाल ने खराब बल्लेबाजी की लेकिन गुलशन झा के लय में आने पर नेपाल जीत हासिल करने में सफल रहा।इन दिनों नेपाल क्रिकेट में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर रहा है। नेपाल ने विश्व कप योग्यता के प्रारंभिक चरण में भी प्रवेश किया है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles