spot_img

New Delhi: देश में कोरोना के 3,325 नए मरीज, 10 की मौत

नई दिल्ली:(New Delhi) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,325 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 6,379 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 4,43,77,257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंगलवार को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,175 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.29 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,180 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,45,309 लोगों की जांच की गई। अबतक कुल 92.69 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles