spot_img

New Delhi: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना

नई दिल्ली:(New Delhi) राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में बारिश होने से सोमवार को मौसम सुहावना है। दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। राजधानी में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में एक मई की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस वजह से दो और तीन मई को हिमाचल प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है।

Explore our articles