spot_img

New Delhi : टूर पैकेज के नाम पर महिला वकील से ऑनलाइन ठगी, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस टीम ने महिला वकील से यात्रा के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों को टूर पैकेज देने के बहाने लुभाती और फिर ठगी करती थी। इस मामले में उत्तरी जिले साइबर थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि महिला के पति को महाराष्ट्र पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला वकील द्वारा उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक पेज पर थिंक ट्रिप नाम की एक ट्रेवल्स एजेंसी ने ग्रुप टूर के लिए आकर्षक पैकेज दिया हुआ था। महिला ने उनसे संपर्क कर गुजरात ट्रिप के लिए कार्यक्रम तय किया, जिसके लिए ठगों ने उनसे 38000 रुपये भी लिये। जैसे ही यात्रा का समय नजदीक आया तो पीड़िता ने जालसाज से बात की। उन्होंने बताया गुजरात में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, जिस कारण यात्रा स्थगित किया गया है, जब महिला ने पैसे वापसी के लिए कहा तो जालसाज ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिये।

महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया। आरोपित महिला अपने पति के साथ दिल्ली और कोलकाता में रहकर ठगी का काम कर रही है। दोनों पति-पत्नी मिलकर लोगों को टूर पैकेज के नाम पर अपना शिकार बना रहे हैं। इसके बाद साइबर थाने की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महाराष्ट्र पुलिस भी ठगी के मामले में आरोपितों की तलाश कर रही थी। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपित महिला के पति को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने आरोपितों के बैंक खाते सीज करते हुए उनके बैंक खाते में 1.6 लाख रुपये की नकदी और अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

New Delhi : महंगाई कम करने के बजाय जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार (Central Government)...

Explore our articles