spot_img

Shimla: शिमला में नगर निगम चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन, मतदान मंगलवार को

शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में शिमला नगर निगम चुनाव के प्रचार का आज (रविवार) अंतिम दिन है। शाम 5 बजे शोरगुल बंद हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार बिना भीड़ के सीधे लोगों से संपर्क कर सकेंगे।

34 वार्डों वाली शिमला नगर निगम के लिए दो मई (मंगलवार) को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार मई को होगी। करीब 93 हजार मतदाता 102 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सभी बडे राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और माकपा के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 34 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी 21 और माकपा चार वार्डों में ही किस्मत आजमा रही है।

मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं। सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार सहित पूर्व मंत्री व विधायक भी चुनाव प्रचार में ताकत झोंके हुए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस के प्रचार का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने ज्यादातर मंत्रियों एवं विधायकों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा है।

निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव के लिए 153 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें चार सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं जो लोअर ढली, विकासनगर, कंगनाधार और न्यू शिमला वार्ड में बनाए गए हैं।

Bhusawal : रेलवे का अच्छा काम : देवदूत बनकर आए आरपीएफ जवान

भुसावल स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जानभुसावल : (Bhusawal) मध्य रेलवे के भुसावल स्टेशन (Bhusawal Station) पर शुक्रवार को एक...

Explore our articles