spot_img

Ranchi: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 नए मरीज

Ranchi: 24 new patients of Corona in last 24 hours in Jharkhand

रांची: (Ranchi) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आंकड़ों में मरीजों के ठीक होने की तुलना में संक्रमितों की तुलना हर रोज बढ़ रही है। राज्य में 197 दिनों बाद ऐसा हुआ है, जब एक्टिव मरीजों की संख्या सौ के आंकड़े को पार कर रही है। 27 सितंबर को राज्य में सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज थे। फिलहाल, रांची समेत राज्य के 14 जिले कोरोना की चपेट में हैं। रांची में पॉजीटिविटी दर 0.08 फीसदी है।रांची में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन 10 के साथ सिर्फ रांची में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 48 पहुंच गयी है। झारखंड में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 27 मार्च को विभिन्न जगहों से एकत्रित 12 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। रिम्स में 43 और सैंपल जमा हैं, जैसे ही और सैंपल पहुंचेंगे, इनका जीनोम सीक्वेंसिंग कराया जाएगा।

राज्य में बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर अलर्ट मोड पर ला दिया है। राज्य में आपात स्थिति से निपटने के लिए क्या व्यवस्था है, इसे लेकर विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में हुई गत दिनों राज्य के सभी सीएस और डीसी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी। इस दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड टेस्ट करने का निर्देश दिया गया था। ऐसे आठ राज्यों का चयन किया गया है, जहां से आने वाले मरीजों के लिए टेस्ट अनिवार्य होगा।

किन जिलों में कितने मरीज

चतरा- 01, देवघर-13, दुमका- 02, पूर्वी सिंहभूम-15, गढ़वा- 01, गुमला – 01, हजारीबाग- 03, खूंटी- 01, कोडरमा-05, लातेहार -03, लोहरदगा-12, रामगढ़- 02, रांची-48, प. सिंहभूम- 02 मरीज हैं।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles