spot_img

Mumbai : ‘बिल्ली-बिल्ली’ गाने की शूटिंग के दौरान राघव के साथ शहनाज़ गिल और जस्सी गिल ने की खूब मस्ती

Mumbai : Shahnaz Gill and Jassi Gill had a lot of fun with Raghav during the shooting of the song 'Billi-Billi'

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने रिलीज होने के बाद से ही पूरे देश में हलचल मचा दी है। अब मेकर्स ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है। वीडियो में राघव जुयाल के साथ शहनाज गिल और जस्सी गिल को दिखाया गया है कि कैसे वो ‘बिल्ली-बिल्ली’ गाने की शूटिंग के दौरान मस्ती कर रहे हैं।

वीडियो में शहनाज गिल और जस्सी गिल को फोरग्राउंड में घूमते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में फिल्म का बेहद लोकप्रिय गाना बिल्ली-बिल्ली प्ले हो रहा है। वीडियो में राघव जुयाल को भी इस मस्ती में शामिल होते देखा जा सकता है और ऐसा लगता है कि मानों तीनों शूटिंग के बीच ब्रेक को खूब एंजॉय कर रहे हैं। यह गाना फिलहाल अपनी मस्ती और दिलकश बीट्स के साथ जनता के दिलों पर राज कर रहा है। गाने का यह मजेदार वीडियो देखने के बाद अब फिल्म की रिलीज के लिए उत्साह और बढ़ चुका है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles