spot_img

Mandsaur : मंगलवार शाम से लापता युवा आरक्षक का शव मिला

मंदसौर : खिडकी माता मंदिर के पास स्थित शिवना नदी में बुधवार को पुलिस आरक्षक रोहित बरखडे का शव मिला है। आरक्षक लाईन में पदस्थ था और मंगलवार शाम से ही घर से लापता था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को शिवना में एक लाश तैरती हुई नजर आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। बाद में शव की शिनाख्त गुमशुदा आरक्षक रोहित बरखड़े के रूप में की गई। आरक्षक रोहित लाईन में पदस्थ था। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि आरक्षक कल शाम से पांच सौ क्वाटर स्थित अपने घर से लापता था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि मामले में मृतक आरक्षक की बहन की रिपोर्ट पर एक दिन पूर्व ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। तलाश की गई तो आज गुम आरक्षक का शव नदी में से मिला अब जांच चल रही है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles