spot_img

MUMBAI : कन्नड़ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए संजय दत्त

मुम्बई : संजय दत्त कई सालों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब पता चला है कि ऐसी ही एक बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई।

संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ की शूटिंग कर रहे हैं। बम ब्लास्ट सीक्वेंस की शूटिंग आज से बेंगलुरु के पास शुरू हुई है। एक्शन डायरेक्टर डॉ. रवि वर्मा की ‘केडी: द डेविल’ के लिए एक एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। इसी बीच बम धमाके की शूटिंग के दौरान संजय घायल हुए हैं। संजय की कोहनी, हाथ और चेहरे पर काफी चोटें आईं। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। इसके तुरंत बाद संजय दत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। उनके चोटिल होने की खबर सुनकर उनके फैंस चिंता जता रहे हैं। वह फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभाते हैं, जबकि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles