spot_img

New Delhi : विपक्ष की एकजुटता : खड़गे, राहुल से मिले नीतीश और तेजस्वी

New Delhi: Opposition unity: Nitish and Tejashwi met Kharge, Rahul

नई दिल्ली: (New Delhi) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विपक्ष को एकजुट करने के मुद्दे पर मुलाकात की।इस मुलाकात के बाद संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद विपक्ष को एकजुट करना और साथ मिलकर चुनाव लड़ना था। बहुत से विषयों पर इस दौरान चर्चा की गई और निर्णय लिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने की कवायद के तहत आज की यह मुलाकात हुई। हम पूरे देश में विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे और साथ लेकर चलेंगे।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने एक प्रक्रिया की शुरुआत की है, जिसके तहत अधिक से अधिक दलों को विपक्षी एकता के तहत जोड़ा जाएगा। हम समान विचारधारा, सोच को विकसित करेंगे और देश में मिलकर विचारधारा की अपनी लड़ाई को लड़ेंगे। देश में संस्थानों पर हो रहे आक्रमण का हम लोग एक साथ मिलकर मुकाबला करेंगे।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles