spot_img

New Delhi : महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

New Delhi: Keshab Mahindra, former chairman of Mahindra & Mahindra Group, passed away.

नई दिल्ली: (New Delhi) देश के सबसे उम्रदराज अरबपति उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार को निधन हो गया। केशव महिंद्रा ने 99 साल की आयु में मुंबई स्थित अपने घर पर सुबह अंतिम सांस ली। महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने यह जानकारी दी।महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के केशव महिंद्रा 1963 से 2012 तक 48 साल तक समूह के चेयरमैन रहे। वह 1947 में कंपनी से जुड़े थे। उनके नेतृत्व में समूह ने नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने 2012 में चेयरमैन का पद अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दिया था।

फोर्ब्स ने हाल में केशव महिंद्रा को देश के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में शामिल किया था। फोर्ब्स ने उन्हें 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत का सबसे वृद्ध अरबपति बताया था। महिंद्रा समूह के पूर्व चेयरमैन वर्ष 2004 से 2010 तक प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य थे। कारोबार जगत में केशब महिंद्रा के योगदान के लिए साल 1987 में फ्रांस सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया था।

Explore our articles