spot_img

Mumbai : माही और नेहा का ‘कमरिया’ गाना रिलीज

Mumbai: Mahi and Neha's 'Kamariya' song released

मुंबई: (Mumbai) भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने हुस्न और अदाओं से सभी को दीवाना बनाने वाली अदाकारा माही श्रीवास्तव और सुपर सिंगर नेहा राज की जोड़ी को इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक जोड़ी माना जाता है। अब इस जोड़ी का धमाकेदार गाना ‘कमरिया’ वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है।

इस गाने को खेत खलियान के बीच फिल्माया गया है, जिसमें माही ने रंग बिरंगे लहंगा चोली पहना हुआ है, जिसमें वे कमाल की लग रही है। और उनके डांस और एक्सप्रशन के क्या कहने। उनके चेहरे के एक्सप्रशन हर किसी को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। बीच बीच मे नेहा राज भी गाने में नजर आ रही है। माही श्रीवास्तव और नेहा राज के कमरिया गाने को वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा पेश किया गया है। वही इसके लिरिक्स पिंकू बाबा ने लिखे हैं। इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने को कोरियोग्राफ अनुज मौर्य, सनी सोनकर, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles