spot_img

New Delhi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हर महिला वोटर तक पहुंचेगी भाजपा

New Delhi

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने बनाई रणनीति

नई दिल्ली: (New Delhi) कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly election) में हर महिला वोटर तक भाजपा पहुंचेगी। इसकी रणनीति भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने तैयार की है। उन्होंने कहा है कि सभी सरकारी योजनाओं में 50 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं। सभी महिला लाभार्थियों के साथ एक करोड़ सेल्फी नमो ऐप पर अपलोड की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा होने के नाते हम महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यूपी, मणिपुर, गोवा और गुजरात में बड़ा बदलाव हुआ है। इन राज्यों की महिलाओं ने भाजपा पर अभूतपूर्व आत्मविश्वास जताया है। वैसे तो पूरे देश में महिलाएं भाजपा के साथ हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता हर महिला मतदाता तक पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए भाजपा 189 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर चुकी हैं। इस सूची में आठ महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। महिला मोर्चा के कर्नाटक के हर जिले में सम्मेलन हो चुके हैं। हर बूथ पर संगठन को सक्रिय कर जिम्मेदारी बांटी गई हैं।

Explore our articles