spot_img

New Delhi: यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी से की मुलाकात

New Delhi

नई दिल्ली:(New Delhi) यूक्रेन के विदेश मामलों की प्रथम उपमंत्री एमीन झापरोवा (First Deputy Minister Emin Zhaparova) ने मंगलवार को विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की। इस दौरान पारस्परिक हित के द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक पत्र उन्हें सौंपा।

विदेश मंत्रालय के बुधवार को जारी वक्तव्य के अनुसार उन्होंने यूक्रेन की ओर से दवाओं और चिकित्सा उपकरणों सहित अतिरिक्त मानवीय आपूर्ति का अनुरोध किया। एमीन झापरोवा ने 10 से 12 अप्रैल तक नई दिल्ली दौरे पर हैं।

झापरोवा और लेखी के बीच इस बात पर सहमति हुई कि दोनों देशों के बीच अगला अंतर-सरकारी आयोग पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर भारत में आयोजित किया जाएगा। झापरोवा ने विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। द्विपक्षीय एजेंडे में आर्थिक, रक्षा, मानवीय सहायता और पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों जैसे क्षेत्र शामिल रहे। उन्होंने सचिव (पश्चिम) को यूक्रेन की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। दोनों पक्ष कीव में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमत हुए।

भारतीय मेडिकल छात्रों के मुद्दे पर डिप्टी एफएम ने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन विदेशी मेडिकल छात्रों को देश के अधिवास में एकीकृत राज्य योग्यता परीक्षा देने की अनुमति देगा।

यूक्रेनी उप विदेश मंत्री ने यह भी प्रस्ताव दिया कि यूक्रेन में बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण भारतीय कंपनियों के लिए एक अवसर हो सकता है। सचिव (पश्चिम) ने साझा किया कि भारत ने यूक्रेन को दवाएं, चिकित्सा उपकरण प्रदान किए हैं और स्कूल बस आदि प्रदान करेगा। झापरोवा ने मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन संस्थान का दौरा किया और विश्व मामलों की भारतीय परिषद में व्याख्यान भी दिया।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles