
आगरा : आगरा रकाबजगंज थाना क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी। केमिकल के कारण हुए धमाके से फैक्ट्री की दीवार भी टूट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी में फोम डाल केमिकल के कारण लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।
मामला आगरा के आगरा रकाबगंज थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी के पास का है। यहां आज दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार राजेश निवासी मधुनगर देवरी रोड की यहां केमिकल की फैक्ट्री है। आज दोपहर मंगलवार करीबन तीन बजे के आस-पास फैक्ट्री में अचानक से आग लग गयी। अचानक लगी आग इतनी भयंकर थी कि आस-पास के लोगों में इस मंजर के कारण दहशत फैल गयी।
इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कण्ट्रोल रूम में फोन कर फौरन फायर ब्रिगेड को बुलाया। अचानक लगी आग के कारण केमिकल के ड्रम फटकर केमिकल सड़क पर भी आ गिरा। फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल बुझाने का प्रयास किया। असफल होने बाद टीम द्वारा केमिकल के कारण लगी आग को पानी में फोम डालकर बुझाया गया। इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


