spot_img

MUMBAI : मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुईं रेखा, तस्वीरें वायरल

मुम्बई : एवरग्रीन रेखा वे जहां भी जाती हैं वहां सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। देररात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर रेखा को देखा गया। उनकी फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी का एक ग्रुप उमड़ पड़ा। इस बार रेखा बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही थी। उनका ये अवतार देख नेटिजन्स भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। तस्वीरों में रेखा को सफेद पैंट और प्रिंटेड दुपट्टे के साथ गोल्डन काफ्तान पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने सिर पर एक स्टाइलिश स्कार्फ सिर पर बांधा हुआ है जो उनके 80 के दशक के लुक की याद दिला रहा है।

वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि बुढ़ापे का कोई नाम नहीं होता। एक यूजर ने पूछा कि रेखा ने रात में सिर पर पगड़ी और सनग्लास क्यों पहन रखा है। रेखा खुद को छिपा रही हैं। एक अन्य ने कहा कि मैंने रेखा को हमेशा फुल स्लीव्स और बॉटल नेक वाली ड्रेस में देखा है। वे कभी अपनी त्वचा नहीं दिखाती हैं।

Explore our articles