spot_img

Bikaner : साइबर ठगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार घंटे में 53 लाख होल्ड कराए

बीकानेर : बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार घंटे में 53 लाख रुपये होल्ड कराए।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के अनुसार अज्ञात हैकर्स द्वारा एम.एल.वूलेन इंडस्ट्रीज के सुरेश कुमार राठी के खाते से दो ट्रांजेक्शन 25 लाख रुपए व 22 लाख रुपए के डेबिट होने तथा कुछ समय बाद राठी के भतीजे मनोज राठी की फर्म से 25 लाख रुपए क्रेडिट व बाद में डेबिट की शिकायत पर बीकानेर पुलिस की साईबर क्राईम रेस्पोंस सैल ने त्वरित कार्रवाई की है। चार घण्टे में 53 लाख रुपए होल्ड कराए। शेष राशि को ट्रेस व होल्ड करने की प्रक्रिया की जा रही है।

एसपी तेजस्विनी गौतम के अनुसार रेस्पोंस सैल प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र, कांस्टेबल रामबक्स, सीताराम खैरवा, प्रदीप, सत्यनारायण ने तकनीकी साधनों का उपयोग कर फ्रॉड ट्रांजेक्शंस को ट्रेस किया और उसमें से 53 लाख रुपए होल्ड कराए। शेष राशि की प्रक्रिया जारी है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles