spot_img

MUMBAI : शेफाली शाह ने किया पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से छूने का बड़ा खुलासा

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह विभिन्न हेयर स्टाइल के साथ भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। दिल्ली क्राइम हो या डार्लिंग्स, शेफाली ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। शेफाली अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करती हैं। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में शेफाली ने अपना एक बुरा अनुभव बताया है। कैसे एक शख्स ने उन्हें पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से छुआ। शेफाली ने बताया कि उन्हें आज भी कितनी शर्म आती है।

शेफाली एक पोडकास्ट में नजर आई थीं। उस एपिसोड में स्मिता प्रकाश से बात करते हुए शेफाली ने मीरा नायर की ‘मानसून वेडिंग’ में अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात की। उन्होंने फिल्म में रिया वर्मा की भूमिका निभाई थी। बचपन में रिया का यौन शोषण हुआ था। शेफाली ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि ”जैसा कि मैंने पहले कहा था। इन सबका सामना हर व्यक्ति ने किया है। मुझे याद है जब मैं बाजार गयी थी। एक व्यक्ति ने मुझे गलत तरीके से छुआ तब मुझे बहुत गंदा लगा। मैंने कभी कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे बहुत शर्म आ रही थी।” ऐसा ही होता है…आप दोषी महसूस करते हैं, खुद में शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं और फिर सोचते हैं कि कुछ नहीं भूल जाओ।

‘मानसून वेडिंग’ में नसीरुद्दीन शाह, लिलेट दुबे, वसुंधरा दास, विजय राज, रजत कपूर, रणदीप हुड्डा और सोनी राजदान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। शेफाली के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ”रंगीला” से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। इसके बाद वह 1998 में फिल्म ‘सत्या’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह ‘गांधी माय फादर’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘ब्रदर्स’, ‘द जंगल बुक’ और ‘कमांडो 2’ फिल्मों में भी नजर आई थीं।

Mumbai : आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 4.6 फीसदी रहने का जताया अनुमान

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम एशिया संकट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27(current fiscal year,...

Explore our articles