spot_img

MUMBAI : शाहिद कपूर, कृति सनोन की फिल्म ‘अनटाइटल्ड’ का हिस्सा होंगे धर्मेंद्र

मुम्बई : जियो स्टूडियो और मैडडॉक फिल्म्स ने हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सनोन अभिनीत अपनी अगली फिल्म ‘अनटाइटल्ड’ का पहला लुक जारी किया। फैंस इस कभी न देखी गई जोड़ी को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही एक और रोमांचक जानकारी सामने आ गई है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सनोन के साथ खुशनुमा तस्वीरें पोस्ट कीं, क्योंकि तीनों ने अपनी आगामी ‘अनटाइटल्ड’ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र ने शाहिद के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”दोस्तों, शाहिद और अन्य सह-कलाकारों के साथ काम करना अच्छा रहा।”

धर्मेंद्र ने कलरफुल स्वेटर और मैचिंग दुपट्टा पहना और फ्रेंच कैप और ब्लैक शेड्स से अपने लुक को पूरा किया। अभिनेता शाहिद कपूर ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर डेनिम जैकेट पहन रखी थी।

धर्मेंद्र ने कृति सनोन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कहा, ”मैडॉक फिल्म्स। रिलीज की तारीख जानकर बेहद खुशी हुई। मैडॉक फिल्म्स की पूरी यूनिट को शुभकामनाएं।” उसी तस्वीर को कृति ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर दिल के इमोजी के साथ ‘द बेस्ट’ नोट के साथ फिर से साझा किया।

New Delhi : फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत (prices of LPG cylinders) में एक बार फिर बढ़ोतरी...

Explore our articles