spot_img

Mumbai : बेमौसमी बारिश से विदर्भ में 7400 हेक्टेयर फसल को नुकसान: फडणवीस

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि बेमौसमी बारिश से विदर्भ में 7400 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। इस बारिश से अमरावती, आकोला, बुलढ़ाणा और वासिम जिले में 242 गांव प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में अब तक बेमौसमी बारिश से प्रभावित 7596 किसान चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को राज्य सरकार की ओर से तत्काल मदद दी जाएगी।

देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बेमौसमी बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलीं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अकोला जिले के पारस में एक मंदिर पर पेड़ गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसी तरह बेमौसम बारिश से सूबे के कई जिलों में किसानों की फसल को व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। इसकी गिरदावरी शुरू हो गई है। खुद कृषिमंत्री किसानों के खेत में जाकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा किसानों को ज्यादा से ज्यादा मदद देने की है। इसके लिए आपदा नियमों में बदलाव किया गया है। अमरावती इलाके में तीन बार ऐसी आपदा आ चुकी हैं। पिछली आपदाओं से हुए नुकसान के लिए भी गिरदावरी की जा चुकी है। इन सभी किसानों को जल्द ही मदद दी जाएगी।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए खुला मेरिट्रॉनिक्स का आईपीओ

8 जून को लिस्टिंग संभवनई दिल्ली : (New Delhi) इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मेरिट्रॉनिक्स लिमिटेड (Meritronics Limited) का 70.03 करोड़ रुपये का...

Explore our articles